3:53 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

बिसौली: गुरु पूर्णिमा पर विधायक आशुतोष मौर्य ने संत को किया सम्मानित

बिसौली: गुरु पूर्णिमा पर गुरुवार को विधायक आशुतोष मौर्य ने बिसौली विधानसभा क्षेत्र के गांव दांवरी में पीठाधीश्वर श्री 1008 कैलाशानंद गिरि महाराज का पूजन कर फूल माला व पटका पहना कर सम्मानित किया!बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का पर्व हमें हमारे गुरुओं और आध्यात्मिक मार्गदर्शकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है। संतों महंतों और गुरुजनों के मार्गदर्शन से हम समाज में सकारात्मकता, एकता, और आध्यात्मिकता को बढ़ावा दे सकते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आध्यात्मिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की.इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय सदस्य हरिओम पराशरी. आसफपुर ब्लाक प्रमुख ओम कृष्ण सागर. भाजपा मंडल मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा. योगेश शर्मा. राकेश दीक्षित. मयंक पाठक.विंकल शर्मा. भैरो प्रसाद मौर्य. प्रभाकर शर्मा लिट्टे. कुशेंद्र पाठक. सहित तमाम भाजपाई उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.