6:18 am Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी-बारिश से माैसम हुआ सुहाना, खेतों में लाैटी हरियाली धान की रोपाई शुरू

उझानी बदांयू 10 जुलाई।

उमसभरी गर्मी से बेहाल नगरवासियों को बुधवार व आज सुबह राहत मिली जब बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया। बीते एक सप्ताह से बारिश न होने के कारण जहां खेत सूख रहे थे और किसान परेशान थे, वहीं अब खेतों में नमी लौटने से धान की रोपाई तेज हो गई है।

देहात क्षेत्र के किसान शंकर सिंह ने बताया कि कल दिन में व बीती रात तेज बारिश की फुहारों से खेतों में नमी बढ़ी है, जिससे अब ट्यूबवेल पर निर्भरता कम हो गई है। विपिन यादव ने बताया कि कुछ दिन पहले ट्यूबवेल से भराई की गई थी, लेकिन अब बारिश से फसल फिर से हरी हो गई है।

किसान महावीर सिंह ने कहा कि बारिश ने रोपाई को गति दे दी है। मौसम बैज्ञानिकों ने बताया कि 24 घंटे में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम में हल्की नमी बनी रहेगी।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस