1:38 am Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- ट्रेक्टर बचाने में बाइक हुई डिसबैलेंस, एक की मौत एक घायल

उझानी दिल्ली हाइवे पर गांव कुंडा नरसिंहपुर के पास हुआ हादसा।

उझानी बदांयू 10 जुलाई।

हरियाणा प्रांत के गुड़गांव से बाइक द्वारा बरेली जा रहे भमोरा थाने के गांव रामपुर कांकड निवासी दो युवकों की बाइक उझानी दिल्ली हाइवे पर गांव कुडा नरसिंहपुर पर मिट्टी भरी ट्रालियों को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक डिसबैलेंस हो गई ।

बताते हैं कि बाइक डिवाइडर से भिड़ गई जिससे वह सड़क पर गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर दोनो घायलों को एम्बुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहाँ चिकित्सकों ने सुभाष 35 पुत्र होरी लाल को देखकर मृत घोषित कर दिया।
गंभीर घायल राजाबाबू 30 पुत्र राममूर्ति को प्राथमिक उपचार दिया घायल राजा ने मृतक व अपने परिजनों को फोन द्वारा घटना की जानकारी दे दी है। वहीं घायल मृतक व अपने रिश्ते के व गुड़गांव में क्या काम करते हैं सही जानकारी नहीं दे सका शायद हादसे से सदमे में हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस