12:43 am Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- ज़ेवर साफ करने को फ्री शेम्पू के झांसे में ना आऐ,घूम रहे गली मोहल्लों में ठग

दोपहर में दरवाजा खटखटा कर देते हैं ज़ेवर साफ करने को फ्री शेम्पू पाउच।

उझानी बदांयू 8 जुलाई।
नगर में एक सप्ताह से दो तीन लोग ज़ेवर साफ करने के शेम्पू के पाउच लेकर घूम रहे हैं। एक दो महिलाएं लालच वश इनके झांसे में आकर नुकसान उठा चुकी है।

जानकारी के अनुसार बीते दिवस साहूकारा मुहल्ले में दो युवकों ने दोपहर में दरवाजा खटखटा कर महिलाओं से कहा कि कंपनी का प्रचार कर रहे हैं इस शेम्पू से सोने-चांदी के ज़ेवर साफ ओर चमकदार हो जाते हैं। विश्वास ना हो तो हम साफ कर दिखा देंगे। कंपनी फ्री में प्रचार के वास्ते पाउच फ्री दे रही है।

कुछ महिलाओं ने लालच वश अपने पैरों की तोडिया चांदी की साफ करने को दी भी। साफ भी हो गई मगर वह अब बताती है कि उनका वजन कम हो गया।
इसी तरह एक महिला अपनी सोने की अंगूठी भी इन ठगों द्वारा गंवा चुकी है।अब बदनामी के डर से चुपचाप बेठ गई है।
बदायूं एक्सप्रेस नगर में घूम रहे इन ठगों से महिलाओं को सावधान रहने की अपील करता है कि इस तरह लालच में ना आऐ, अगर ज़ेवर साफ करते वक्त वह भाग गये तो उनको पकड़ना महिलाओं को मुश्किल होगा, क्योंकि उस समय घरों में आदमी दुकानों पर होते हैं।

पहले भी नगर में इस तरह की घटनाएं हो चुकी है कि ज़ेवर साफ करते करते ठग भाग लेते हैं उनको पकड़ना आसान नहीं। लालच छोड़ सावधानी बरतें ओर होने वाले नुकसान से बचें।

विज्ञापन एक्सप्रेस