उझानी बदांयू 3 जुलाई।
उझानी कादरचौक मार्ग पर रेलवे फाटक से निकलते ही रेलवे की लोडिंग- अनलोडिंग के चलते धर्मकांटे पर तौल कराने को बेतरतीब खडे वाहनों से लगने वाला जाम अब लोगों के लिए नासूर बन गया है। वहीं नगर पालिका का नाला अब ‘डेंजर ज़ोन ‘ आऐ दिन वाहनों का नाले में गिरने का सिलसिला जारी है।
आज सुबह देहात क्षेत्र से शादी समारोह कर लोट रहे एक बिजली कर्मचारी ई-रिक्शा से जनरेटर बांध कर, लगे जाम से निकलने के प्रयास में डेंजरजोन बने नाले में संतुलन खोने से गिर पडा।
इससे कादरचौक मार्ग पर भीड लग गई रस्सी व तार बांध कर नाले में गिरे जनरेटर को निकालने के प्रयास किए गये। काफी देर बाद नाले से जनरेटर को निकाला जा सका। बिजली कर्मचारी ने बताया कि पानी में गिरने से जनरेटर का अल्टीनेटर खराब हो गया इसके काफी नुक़सान हुआ है।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



