2:51 am Wednesday , 19 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी -कांवड़ मार्ग से कल हटाया जाएगा अतिक्रमण- हरीश त्यागी

उझानी बदांयू 2 जुलाई।

नगर पालिका परिषद द्वारा आगामी त्यौहार व कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कल दिनाँक 3 जुलाई को सुबह 11 बजे कांवड़ यात्रा जहां से कांवड़ियों के जत्थे गुजरने पर कठिनाइयां होती है ऐसे, मंडी समिति तिराहे से कश्यप पुलिया,कछला रोड, बदांयू रोड, सब्जी मंडी, से बाबूजी कल्याण सिंह चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।

सफाई एवं खाद्य निरीक्षक हरीश कुमार त्यागी ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश अनुसार यह अतिक्रमण अभियान कांवड़ यात्रा के मद्देनजर चलाया जाएगा जिसमें कांवड़ यात्रा मार्ग कछला रोड पर स्थायी /अस्थायी दोनों तरह के अतिक्रमण बिना किसी भेदभाव के हटाये जाएंगे

विज्ञापन एक्सप्रेस