11:15 pm Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- मक्का लदी ट्रैक्टर ट्रॉली नाले में गिरी,लगा जाम

ओवरलोड वाहनों की अनदेखी -परिवहन विभाग को है किसी बड़े हादसे का इंतजार।

नगर पालिका का नाला सडक से नीचा, नहीं कोई एप्रोच।

उझानी बदांयू 1 जुलाई।

नगर में रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की लोडिंग अनलोडिंग के चलते उझानी कादरचौक मार्ग अब हादसा जोन बनता जा रहा है। ओवरलोड वाहनों का नगर पालिका के एप्रोच विहीन गंदे पानी के नाले में गिरने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। इस सडक पर जाम तो अब आम हो गया है।

रेलवे के मालगोदाम पर इस समय मक्का की रेक लोड हो रही है आज दोपहर एक मक्का लदी ट्रैक्टर ट्रॉली धर्म कांटे पर तौल कराने की जल्दी में गंदे नाले में गिर गई। इससे कादरचौक मार्ग पर जाम लग गया। मक्का भी गंदे पानी में भीगने से नुक़सान अलग हुआ।

अब लेवर लगाकर नाले में गिरी मक्का की बोरियों को निकलवा जा रहा है। फिर ट्रेक्टर ट्राली को निकाला जाऐगा। उझानी कादरचौक मार्ग पर परिवहन विभाग की अनदेखी के चलते ओवरलोड वाहनों से अनाज को रेलवे ट्रैक पर पहुंचाया जा रहा है, वह दिन दूर नहीं जब परिवहन विभाग की लापरवाही से कोई बडा हादसा हो। क्योंकि शहर का पंखा रोड भी जर्जर हो चुका है।

राजेश वार्ष्णेय एमके।


विज्ञापन एक्सप्रेस