उझानी बदांयू 29 जून।
जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर आज भाजपा के कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल के निर्देशन में वृहद स्तर से पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया।
सर्वप्रथम क्रय-विक्रय समिति के कार्यालय पर जुटे कार्यकर्ताओं ने मुखर्जी के चित्र पर अपने श्रृद्धा-सुमन अर्पित किए तत्पश्चात गंजशहीदा सिथ्ति राजा जी पार्क में पौधारोपण किया। सभापति किशनचंद्र शर्मा ने रोपित पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी ली।
इस मौके पर बोलते हुए सचिन अग्रवाल ने कहा कि इस वक्त देश को हरियाली की सख्त जरूरत है हम-सब का कर्तव्य है पर्यावरण की रक्षा करना पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने की भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख हरवंश पहलवान, गिरीश पाल सिसोदिया, गोविंद मित्तल, संदीप सक्सेना,देवेश गुलाठी पवन वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



