1:16 pm Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- कल रात से बिजली ना आने से गुस्साए उपभोक्ताओं ने लगाया जाम, विभाग के खिलाफ नारेबाजी

उझानी बदांयू 28 जून। बीती रात 11 बजे से अंडरग्राउड कैबिल फुंकने से आधे शहर की बिजली आज दोपहर 12 बजे आई तो जरूर मगर रूक ना सकी। लालमन की पुलिया, बिल्सी रोड, यादव पुरी, बहादुर गंज के बाशिंदे इधर गर्मी से परेशान वही पीने के पानी को भी तरस गये।

आज रात 8 बजे गुस्साए सेकंडों उपभोक्ता बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिल्सी रोड स्थित लालमन की पुलिया पर सडक पर बेठ गये। इससे दोनों ओर लम्बा जाम लग गया।

जाम लगने की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने गुस्साए उपभोक्ताओं को समझा कर जाम खुलवाया। नाराज़ उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली विभाग का कोई अधिकारी फोन नहीं उठाता ना कोई जानकारी देता है।

पुलिस के समझाने से जाम से उठे उपभोक्ताओं ने बिजलीघर का रूख किया है पुलिस की जीप भी साथ-साथ बिजली घर पहुंच गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस