1:50 am Wednesday , 19 August 2026
BREAKING NEWS

दुकानें तोड़े नहीं, नाली छोड़े नहीं – बीएल वर्मा ( केन्द्रीय राज्यमंत्री )

उझानी-

कल्याण सिंह चौक से मंडी समिति तक सडक चोड़ीकरण कार्य का केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने किया शिलान्यास।————–

उझानी बदांयू 28 जून।

केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने विधायक हरीश शाक्य, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल की मोजूदगी में बरेली मथुरा मार्ग स्थित बाबूजी कल्याण सिंह चौक से मंडी समिति तक सडक के चोड़ीकरण व सृद्धीकरण के कार्य का आज शिलान्यास किया।

समारोह को संबोधित करते हुए केन्द्रीय खाद्य व उपभोक्ता मामलों के राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा नगर को अतिक्रमण ने जकड़ रखा है। उन्होंने कार्यदाई संस्था पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से कहा कि दुकानदारों का नुक़सान नहीं होना चाहिए।नगर के दुकानदार भी चाहते हैं कि नगर की सड़कें चोड़ी हो जिससे आने जाने में राहगीरों को दिक्कत ना हो।

उन्होंने कहा कि दुकानों को तोड़ें नहीं, लेकिन नगर पालिका की नालियों को छोड़ें नहीं इसी से कल्याण सिंह चौक से मंडी समिति तक सड़कों पर चलना आसान होगा। वहीं नगर पालिका को भी चोड़ी करण के बाद अतिक्रमण ना होने की सलाह दी। 798.2 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्य का आज शिलान्यास किया इस मौके पर युवा भाजपा नेता प्रभात राजपूत,नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख शिशु पाल सिंह शाक्य, किशनचंद्र शर्मा, अखिल अग्रवाल, राहुल शंखधार, गिरीश पाल सिसोदिया, संजीव गुप्ता, विवेक राष्ट्रवादी, रेनू सिंह, मोहित शर्मा मोनू, अंकित वार्ष्णेय, संदीप सक्सेना,देवेश गुलाठी,रजत गुप्ता, शिवकिशोर माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस