9:07 pm Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी में स्टेशन के सामने पेड धाराशाई, कादरचोक मार्ग अवरूद्ध

उझानी बदांयू 27 जून।
बीती शाम रेलवे स्टेशन के गेट के सामने एक पुराना पेड धाराशाई हो गया। इससे कादरचोक मार्ग अवरूद्ध हो गया। वाहनों को काफी चक्कर लगाकर गतंव्य को जाना पड रहा है। लोगों ने नगर पालिका से गिरे पेड़ को हटवाने की मांग की है।

ज्ञात रहे कल शाम पेड गिरने से बिजली की लाईन भी क्षतिग्रस्त हुई है। वहीं पेड गिरने से ई-रिक्शा भी सडक से नहीं निकल सकता। चारपहिया वाहनों को पंखा रोड या गौशाला रोड से निकलना पड रहा है। लोगों ने कल नगर पालिका को पेड हटाने को सूचना भी दी मगर आज दोपहर तक पेड नहीं हट सका है।
ज्ञात रहे पहले भी रेलवे स्टेशन गेट के सामने एक पेड़ गिर गया था जिसे उठाने में नगर पालिका ने एक सप्ताह बाद हटाया था।

विज्ञापन एक्सप्रेस