तेज रफ्तार बाइक से हादसा, महिला की मौत के बाद परिजन पहुंचे थाने, रिपोर्ट दर्ज
उझानी – कोतवाली क्षेत्र में कछला-सहसवान रोड पर एक बाइक सवार की लापरवाही से अगौली निवासी राजकुमारी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां 18 मई को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
महिला के बेटे ओमपाल ने थाने में तहरीर देकर आरोपी देवी पुत्र रामचरन और पुष्पेंद्र पुत्र वीरबल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजेश वार्ष्णेय
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com







