11:05 am Monday , 17 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी – तेज रफ्तार पिकअप ने बच्ची को मारी टक्कर, हालत गंभीर, रिपोर्ट दर्ज

उझानी – क्षेत्र के बुर्राफरीदपुर गांव में 6 जून की सुबह तेज रफ्तार महिंद्रा पिकअप ने पांच वर्षीय बच्ची देवती उर्फ सन्वी को टक्कर मार दी। बच्ची अपनी मां और दादा के साथ घर लौट रही थी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए बरेली के सिद्ध विनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पिकअप चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। पीड़ित परिजन आलम सिंह ने उझानी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राजेश वार्ष्णेय

विज्ञापन एक्सप्रेस