6:55 am Wednesday , 19 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी – योग-शिविर में थायराइड से बचाव के योग कराऐ

उझानी बदांयू 20 जून।
नगर के पंडित भगवान दास पैलेस में आयोजित पांच दिवसीय योग शिविर के चतुर्थ दिवस पर ह्रदय रोग उच्च रक्त चाप व थाइराइड से संबंधित योग कराये गए।

पतंजलि विश्व विद्यालय हरिद्वार से पधारी योग आचार्य आद्या ने आज गोमुखासान, त्रियाक तड़ासन, सर्वांगासन, हलासन सिंघासन शवासन शतकर्म नेति, धौती, वस्ति, कुंजल, शंख प्रक्षालन आदि योग कराये व इनसे होने वाले लाभ बताये। योग करते समय क्या -क्या सावधानी रखनी चाहिए। एक्यूप्रेशर के पॉइंट्स की जानकारी दी गई जिनका उपयोग यदि हम अपने दैनिक जीवन में करते है तो हम आसानी से स्वस्थ रह सकते है। वरिष्ठ योग प्रशिक्षक डॉ प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि छोटी छोटी बातों को हमें अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।
योग-शिविर में किशनचंद्र शर्मा, राममोहन शर्मा,मोरसिंह लोधी,सूर्य प्रकाश, गोपाल शर्मा, गिरीश पाल सिंह सिसोदिया,मुकेश वार्ष्णेय, सुनीति अग्रवाल, कृष्णमा आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन एक्सप्रेस