5:36 pm Tuesday , 11 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी में सोते रहे घरवालें, तिजोरी तोड़ लाखों के ज़ेवर नकदी ले गये अज्ञात चोर

गृहस्वामी ने 6.5 लाख सोने,एक लाख चांदी के ज़ेवर सहित 32 हजार नकदी चोरी की दी तहरीर, पुलिस ने किया मौका-मुआयना।

उझानी बदांयू 14 जून।

नगर के व्यस्ततम बाजार कलां मुहल्ले में भूल से घर का मेनगेट खुला रहने पर अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। घरवालें सोते रहे चोर तिजोरी तोड लाखों के जेवरात व नकदी लेकर निकल लिऐ। गृहस्वामी को सुबह उठने पर चोरी की जानकारी हुई, पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सोंप कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना भी किया।

जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला बाज़ार कला निवासी प्रिंस वार्ष्णेय पुत्र दिनेश चंद्र वार्ष्णेय बीती रात अपने घर के मेन गेट को बंद करना भूल गये। रात में किसी वक्त अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया ओर घर की तिजोरी अलमारी खोलकर उसमें रखे 32 हजार की नकदी, करीब 6.5 लाख सोने के व एक लाख चांदी के जेवर पर हाथ साफ कर आराम से निकल लिये।

कमाल की बात यह रही कि आंगन व कमरे में सभी परिजन सोते रहे किसी की आहट होने पर आंख नहीं खुली ऐसा नहीं कि तिजोरी व अलमारी खोलते वक्त आहट ना हुई हो।

प्रिंस ने बताया कि कूलर की आवाज में आहट सुनाई नहीं दी। जबकि वह 11 बजे दुकान बंद कर घर आया था। हो सकता है भूलवश गेट को बंद करना भूल गया। लगता तो ऐसा भी है कि कोई बैहौशी की दवा सुंघा दी हो।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना किया है।———————

*उझानी में चोरी चोर की इच्छानुसार,मगर तहरीर पुलिस की मंशा अनुसार।*************

एक घंटे में बदलवा दी पुलिस ने तहरीर ?।

कोतवाली क्षेत्र में सिलसिलेवार बाइक चोरी व घरों दुकानों में पिछले दिनों हुई चोरियों का खुलासा करना तो दूर, कोतवाली पुलिस तहरीर बदलवाने में भी माहिर हैं पीड़ित से अपनी सुविधानुसार तहरीर लिखवा कर ही इतिश्री करने की जुगत में रहती है। आज भी ऐसा ही हुआ पीड़ित की दी गई तहरीर को एक घंटे बाद ही दुबारा लिखवाकर उसका मजमून ही बदलवा लिया।—————–+राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस