5:09 am Wednesday , 19 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी – दिनदहाड़े बाइक चोरी, 24 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज

उझानी बदांयू 13 जून।
नगर के मोहल्ला सरोरा निकट कल्याण सिंह चौक निवासी हामिद हुसैन पुत्र आबिद हुसैन ने कोतवाली में 20 मई को दिनदहाड़े घर के सामने से अपनी बजाज पल्सर बाइक अज्ञात चोर द्वारा चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बताते हैं कि हामिद हुसैन ने 21 मई को बाइक चोरी की तहरीर पुलिस को सोप दी थी। कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी की 24 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की है। वजह तो कोतवाली पुलिस ही जानें। बहरहाल सबइंस्पेक्टर विजय धामा बाइक चोरी प्रकरण की जांच करेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस