5:24 pm Tuesday , 18 August 2026
BREAKING NEWS

कौशल विकास योजना मे ंना बंदूक ना चाकू, माफिया बन गया डाकू ?

बदायूं की बात- सुशील धींगडा के साथ
कौशल विकास योजना केंद्र और प्रदेश सरकार की ऐसी योजना है जिसमें युवाओं का निजी कम्प्यूटर केंद्रों पर किए जाने वाले पंजीकरण के उपरांत सरकार की ओर से प्रशिक्षण दिलाया जाता है लेकिन विभाग के कुछ भ्रष्ट केंद्रविंदु के साथ मिलकर कौशल विकास योजना को एक बहुचर्चित कम्प्यूटर केंद्र संचालक माफिया बनकर बदायूं के अलावा प्रदेश के तीन दर्जन जिलों में कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना करके कौशल विकास योजना पलीता लगा रहा है। चर्चा तो यह भी है कि बहुचर्चित माफिया बदायूं जिले का नहीं है लेकिन माफिया ने बदायूं को अपने सारे व्यापार का मुख्य केंद्र बना रखा है। बताते हैं कि पूर्व में माफिया को सपा का समर्थन प्राप्त था लेकिन प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद माफिया सपा को भूलकर भाजपा के प्रति समर्पित सा हो गया है। बताते हैं कि वर्तमान में माफिया का कोशल विकास योजना संखलन करने वाले सरकारी विभाग में इतना जलवा है कि माफिया योजना के नियमों में परिवर्तन कराने के कई मामले सबके सामने ला चुका है। आम आदमी को ऐसा लग रहा है कि कौशल विकास योजना को ठिकाने लगाने वाले बहचर्चित माफिया ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थापित कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्र पर युवाओं का पंजीकरण कराके सरकार से कई करोड रूपये प्राप्त किए है और माफिया विभाग के कुछ भ्रष्ट लोगों की मिलीभगत से बिना बंदूक और बिना चाकू के कौशल विकास योजना को लूटने वाला डाकू जैसा बना हुआ है।

विज्ञापन एक्सप्रेस