प्रसाशन के दावे हवा-हवाई, कछला घाट पर दुर्घटना रोकने में नाकामयाब।
उझानी बदांयू 11 जून।
कछला के भागीरथी घाट पर आज स्नान को आऐ मुजरिया थाने के गांव रसूला निवासी थान सिंह 54 पुत्र कोमल सिंह स्नान करते वक्त गंगा की लहरों में समां गये।
घाट पर मची चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद अधिकारियों ने गोताखोरों को लगाकर थान सिंह को तलाश कराने का प्रयास किया खबर लिखे जाने तक उनका कोई अता-पता नहीं चल सका। प्रसाशन गंगा स्नान के पर्व से पूर्व दावे तो बहुत करता है मगर गंगा में डूबने वालों में कोई कमी नहीं आती। श्रृद्धालुओं के डूबने के बाद उनकी तलाश कराने में भी काफी समय लगता है। आखिर क्या प्रसाशन के दावे हवा-हवाई ही होते हैं।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






