2:44 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- दहेज में कार ना मिलने पर विवाहिता को छोड़ा, दूसरी शादी करने का आरोप 6 पर रिपोर्ट दर्ज

उझानी बदांयू 10 जून।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नसरुल्ला पुर निवासी राजेश्वर यादव ने अपने दामाद सहित 6 लोगों पर दहेज में कार ना मिलने पर बेटी को मारपीट कर निकालने के बाद दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया है।

दर्ज रिपोर्ट में राजेश्वर यादव ने लिखा कि उसने अपनी बेटी सुमंगला की शादी 24-3-2024 को मुजरिया थाने के गांव बिचौला टप्पा जामुनी निवासी भानु प्रताप जो सीएचसी कोल्हाई में कार्यरत हैं,से की। शादी में 14 लाख कार खरीदने को व लगुन में 22 लाख खर्च किए। मिले दान-दहेज से परिवार वाले खुश नहीं थे।

चार माह बाद आल्टो कार की मांग पर सुमंगला से मारपीट करने लगे। 12 जुलाई को नगर के कल्याण चौक पर छोड गये। तब से नाते-रिश्तेदारों से बेटी को रखने को पंचायत कराते रहे मगर वह नहीं मानें। आरोप है कि इस दरम्यान भानु ने दूसरी लड़की से शादी भी कर ली।
राजेश्वर यादव ने दामाद भानु प्रताप, समधी जमुना सिंह, समधन बनासा देवी, बेटी की ननद रेखा ममता व जेठ रवि पर दहेज के लिए बेटी सुमंगला को प्रताड़ित करने व शादी शुदा की दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने जांच सबइंस्पेक्टर भारती सिंह को सोंपी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस