नरैनी बदायूं- सड़क दुर्घटना में घायल युवा भाजपा नेता सुभाष चौधरी के स्वास्थ में सुधार हो रहा हैं। पिछले दिनों बरेली में विथरीचेनपुर विधायक डॉ राघुवेन्द्र शर्मा के पिताजी के निधन पर शोक व्यक्त करने जा रहे थे। तभी कार हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
सुभाष चौधरी का इलाज बरेली के मेदांता हॉस्पिटल में चल रहा है।आज पूर्व विधायक दयासिन्धु शंखधार,भाजपा नेता शिवकुमार पाराशरी’ सनोज कुमार,कुलदीप शंखधार,महिपाल सिंह ने बरेली जाकर सुभाष चौधरी की कुशल क्षेम की जानकारी ली।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






