6:07 am Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

बदांयू – महिला अस्पताल में वेंटीलेटर ना होने से तीन नवजात की मौत

जुड़वां सहित तीन मौतों के बाद परिजनों ने किया हंगामा, रैफर करने पर जाने को ना हुऐ राजी।

बदांयू 7 जून।
बदांयू के महिला अस्पताल में संचालित एसएनसीयू ( विषेश नवजात देखभाल इकाई ) में आज सुबह वेंटीलेटर ना होने से जुड़वां सहित तीन नवजात बच्चों की मौत हो गई। चिकित्सकों द्वारा नवजातों का वजन कम होने से रैफर करने पर परिजनों ने बाहर जाने से इंकार कर दिया।

बताते हैं कि दातागंज के मोहल्ला परा निवासी धर्मपाल की पत्नी के 5 जून को बच्चा हुआ वजन काफी कम होने पर तैनात चिकित्सक ने उसे अलीगढ़ रैफर किया मगर बाहर ले जाने को परिवार के सदस्य राजी नहीं हुए आज सुबह उसकी मौत हो गई।

वहीं समरेर निवासी विपिन की पत्नी रेनू ने जुड़वां बच्चों को बीती रात जन्म दिया दोनों का वजन काफी कम था रैफर करने पर वह भी बाहर जाने को तैयार ना हुऐ आज सुबह दोनों नवजात बच्चों ने दम तोड दिया। परिजनों ने काफी देर हंगामा किया।

महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ इंदूकांत वर्मा का कहना है शासन को वेंटिलेटर के लिए काफी समय पहले लिख दिया गया है।कम वजन के बच्चों को बिना वेंटीलेटर के बचाना संभव नहीं। रैफर किया तो परिजन बाहर ले जाने को तैयार ना हुऐ। इससे अस्पताल व चिकित्सकों का कोई दोष नहीं।

विज्ञापन एक्सप्रेस