2:42 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

प्रसाशन के दावे खोखले – कछला गंगा में बालक की डूबकर मौत, किशोरी लापता

उझानी बदांयू 5 जून।
कछला गंगा घाट पर आज दशहरा पर स्नानार्थियों की सुरक्षा के जिले के प्रशासनिक अमले के दावे खोखले साबित हुऐ। आज सुबह एक बालक की डुबने से मौत हो गई। वहीं नहाते वक्त एक किशोरी गंगा में डूबने से लापता हो गई। लगता है जिले के अधिकारियों के दावे हवा-हवाई रहे।

जानकारी के अनुसार कासगंज जनपद के सिढपुरा कस्बे के लखन 12 पुत्र धर्मवीर अपनी मां व परिवार के अन्य सदस्यों संग गंगा स्नान को आया। ओर नहाते वक्त गंगा की बहती धार में समां गया। शोरगुल सुनकर घाट पर मौजूद गोताखोरों ने लखन को बाहर निकाल लिया। मगर सीएचसी उझानी आने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं मुजरिया थाने के गांव सगराय निवासी कैलाश की बेटी नीतू 15 भी नहाते वक्त गहरे जल में समां गई। वह अपनी दादी व पडोसी किशोरी जावित्री के साथ गंगा स्नान को आई। उसे गोताखोर ना निकाल सके सूचना पर गांव से कैलाश व अन्य परिजनों ने घाट पर डेरा डाल दिया। व गोताखोरों की मदद से उसे गंगा में तलाश कराने की जद्दोजहद कर रहे हैं ‌।


विज्ञापन एक्सप्रेस