उझानी बदांयू 5 जून।
कछला गंगा घाट पर वृहस्पतिवार को गंगा के अवतरण दिवस पर गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पडा, चारों ओर हर-हर गंगे व हर-हर महादेव की गूंज सुनाई दी।
सुबह की पहली भोर से ही गंगा घाट पर हर-हर गंगे की गूंज सुनाई देने लगी। सूर्यदेव को अर्घ्य देने के बाद घाट पर ही मंत्रोच्चार के साथ श्रृद्धालुओं ने गंगा मईया की पूजा-अर्चना कर दान-पुण्य किया।
गंगाघाट पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला बीती रात से ही शुरू हो गया। स्नानार्थियों ने सुबह चार बजे से गंगा में आस्था से डुबकी लगाना शुरू कर दिया। गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। घाट पर मौजूद पुरोहितों और संतों ने मंत्रोच्चार के जरिये पूजन हवन भी कराया। साथ ही प्रसाद भी वितरित किया गया।
कासगंज वाले छोर पर गंगा किनारे के आश्रमों में श्रृद्धालुओं ने संकीर्तन के साथ भंडारे आयोजित किए। वहीं श्रद्धालुओं ने कुष्ठ आश्रमों में खानपान के साथ दैनिक उपयोग की वस्तुएं भेंट की।
कुछ श्रृद्धालुओं ने घाट पर ही ब्राह्मण,कन्याओं और संतों को भोजन कराया। गंगा स्नान का दौर दोपहर बाद तक बदस्तूर चला।
महिलाओं ने मीना बाजार में की जमकर खरीदारी।
गंगा दशहरा पर गंगा स्नान के लिए पहुंची महिला श्रद्धालुओं ने स्नान पूजन के बाद घाट के पास लगे मीना बाजार में घरेलू और सोन्दर्य प्रसाधन के सामान के साथ बच्चों को खेल-खिलौने की खरीदारी की।
पुलिस ने
कछला घाट पर रेलवे पुल की तरफ व खुली जगह में स्नान करने के लिए आगे बढ़ते हुए लोगों को रोक लिया, प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया कि दूसरे घाटों की तरफ श्रद्धालुओं को जाने से रोकने के लिए घाट के दोनों छोर पर पुलिस कर्मीयों को लगा दिया गया है ताकि कोई हादसा ना हो।
————–
राजेश वार्ष्णेय एमके।





bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
