1:34 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

कछला- जिलाधिकारी अवनीश राय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा सुरक्षा प्रबन्धों का जायजा

आज दिनांक 04.06.2025 को जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह एवं एडीएमई श्री अरुण कुमार द्वारा ज्येष्ठ दशहरा गंगा स्नान के पर्व पर थाना उझानी क्षेत्रान्तर्गत कछला गंगा घाट का निरीक्षण किया गया । कछला गंगा घाट पर श्रद्धालुओं के लिए किए गए सुरक्षा प्रबन्धों का जायजा लिया गया । कछला घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बनाए गए कंट्रोल रुम,स्नान हेतु चिन्हित किए गए स्थानों एवं पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए वहाँ तैनात किए गए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी चैक कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान क्षेत्राधिकारी उझानी डॉ0 देवेन्द्र कुमार,प्रभारी निरीक्षक उझानी श्री नीरज कुमार तथा अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।


विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.