12:27 am Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी मुकद्दमे में गवाही ना देने का दबाव बनाने को पिता-पुत्र को किया लहू-लुहान, तीन पर रिपोर्ट दर्ज

उझानी बदांयू 25 मई।

उझानी क्षेत्र के गांव पियरखंदना निवासिनी हंसमुखी पत्नी सत्यप्रकाश ने गांव के तीन लोगों पर मुकदमा में गवाही ना देने का दबाव बनाने को पति व बेटे को धारदार हथियार से मारपीट कर घायल करने में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों घायलों को राजकीय मेडिकल कालेज में एडमिट करा दिया है।

दर्ज कराई रिपोर्ट में हंसमुखी ने लिखा है कि 22 मई को गांव के ही नेमसिंह,चोबसिंह,व मोहनलाल ने एक मुकदमा की गवाही को मेरे पति सत्यप्रकाश से मना किया। इसी बात पर तीनों ने खेत पर जाते वक्त मेरे पति सत्यप्रकाश व बेटे ओमेंद्र को मेरे सामने घेरकर फरसा,नल का हत्ता,व लाठियों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। शोर-शराबा सुनकर इक्ट्ठे हुए गांव वालों के आने से पहले भाग गये।

112 डायल पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल पिता पुत्र को राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया। हंसमुखी ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने जांच सबइंस्पेक्टर कुंवरपाल सिंह को सोंप दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस