उझानी बदांयू 22 मई । नगर में आज तड़के 5 बजे जेएस पिक्चर पैलेस के सामने एक कार व ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर होने से गेंहू लदी ट्रोली पलट गई। इसमें कार चालक सरोरा निवासी अमित कुमार के हल्की चोटें आई। ट्रेक्टर चालक पलटी ट्राली को छोड़कर भाग गया। इससे सडक के दोनों ओर जाम लग गया। कोतवाली पुलिस ने आकर बामुश्किल ट्रैक्टर ट्रॉली को हटवाकर जाम खुलवाया।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
