उझानी बदांयू 22 मई। कुंडा नरसिंहपुर गांव में मनोज गोयल की भारत मिंट आयल फैक्ट्री में लगी भीषण आग में सब-कुछ जलकर खाक हो गया। बताते हैं कि 100 से ज्यादा मजदूरों ने बांउड्री से कूदकर जान बचाई। दो मजदूर घायल बताए जाते हैं। जिनको राजकीय मेडिकल कालेज में एडमिट कराया गया है। आग इतनी विकराल थी कि पूरी रात रूक-रूक कर तेज धमाके होते रहे। संभल, बरेली, बदांयू की फायरबिग्रेड की गाड़ियों के साथ कर्मचारियों का फेक्ट्री गेट पर जमावड़ा लगा रहा । आग इतनी भयानक थी कि सुबह 4 बजे के आस-पास आक्सीजन के टेंकर में ब्लास्ट होने पर सभी अपनी गाड़ियों को लेकर दूर चले गये। ब्लास्ट इतना भयानक था कि चारों तरफ आग का गुबार व धूंआ नजर आया। सुबह पांच बजे अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को फेक्ट्री में अंदर जाकर आग पर पानी की बोछार व केमिकल डालते देखा गया। वर्ना पूरी रात फायरबिग्रेड विभाग के कर्मचारी भी सिर्फ आग को देखते नजर आऐ।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com







