*उझानी स्टेशन में दिखेगा ऑपरेशन सिंदूर के वीरों का शौर्य, PM मोदी कल करेंगे वर्चुअल लोकार्पण।********************** उझानी बदांयू 21 मई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को राजस्थान के जिला बीकानेर के देशनोक स्टेशन से अमृत भारत योजना के संतृप्त 103 स्टेशनों में शामिल उझानी रेलवे स्टेशन का वर्चुअली लोकार्पण करेंगे। बच्चे वीर सैनिकों को समर्पित कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
उझानी स्टेशन के लोकार्पण कार्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की झलक दिखेगी। 22 मई को होने वाले आयोजन को रेलवे ने सेना की वीरता को समर्पित किया है। बच्चे वीर सैनिकों को समर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को एनएसजी -6 लेवल के 3.64 करोड़ से विकसित उझानी सहित 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का वर्चुअली लोकार्पण करेंगे। रेलवे इज्जतनगर के सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि कल 9.30 पर स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण भी दिखाया जाऐगा। आयोजन के लिए, सांसद, विधायकों व नगर के गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है। इससे पहले 19 मई को डीआरएम वीणा सिन्हा भी स्टेशन का निरीक्षण कर चुकी है। इस मौके पर केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, विधायक हरीश शाक्य, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल मौजूद रहेंगे।——————– राजेश वार्ष्णेय एमके।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
