उझानी बदांयू 19 मई। उझानी के रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के अंतर्गत हुए सौन्दर्यीकरण व विकास कार्यों का 22 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 103 स्टेशनों के साथ ही उझानी के रेलवे स्टेशन का भी सुबह 10 बजे बर्चुअली उद्धघाटन करेंगे। इसके निरीक्षण को आई डीआरएम वीणा सिन्हा को अधिकारियों ने वही दिखाया जो वह चाहते थे। जबकि स्टेशन पर रंगाई पुताई व साफ सफाई का कार्य अब भी अधूरा है। आज दोपहर 2.30 पर हाथरस सिटी स्टेशन का निरीक्षण कर वापस उझानी स्टेशन पर रूकी डीआरएम स्पेशल ट्रेन के रूकते ही गेट पर रंगाई कर रहे मजदूर सिढी हटाते नजर आऐ। ट्रेन रूकते ही डीआरएम सुश्री सिन्हा पैदल ही रेक पांइट का निरीक्षण कर स्टेशन के प्लेटफार्म पर आई। रेलवे कर्मचारी के स्टेशन पर लकड़ी की सिडी रखने पर भी डीआरएम नहीं चढी, पैदल ही पूरा प्लेटफार्म पार कर स्टेशन पर आई। बाहर की तरफ जाते ही पेंट कर रहे मजदूर हट गये कि कहीं निगाह ना पहुंचे। वहीं अधिकारियों ने बाहर गेट की तरफ रूख ना हो उन्हें स्टेशन परिसर में ही रोके रखा,क्योंकि गेट के बाहर की सडक पर गहरे गड्ढे हो चुके हैं , आंधी से गिरे पेड की वजह से सडक घंसी होने पर ट्रेक्टर ट्राली गिरने से बांउड्री का काफी हिस्सा चटक चुका है ।





रेलवे के अधिकारियों ने अढौली की तरफ के प्लेटफार्म पर भी डीआरएम को नहीं जाने दिया क्योंकि कई जगह नवनिर्मित फर्श चटक चुका है। कई जगह स्टेशन की बांउड्री भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है उस पर भी नजर ना पड़े इसलिए डीआरएम को अधिकारियों ने वही दिखाया जो चकाचक था। तीन दिन बाद लोकार्पण होगा मगर साफ-सफाई रंगाई पुताई का काम अब भी पूरा नहीं हुआ है। ———————— राजेश वार्ष्णेय एमके













bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
