3:46 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- सिगरेट उधार ना देने पर दुकान का सामान तहस-नहस कर युवक का सिर फोड़ने का आरोप

उझानी बदांयू 12 मई। नगर के मोहल्ला कृष्णा कालोनी निवासी कुसुम शर्मा पत्नी राजू शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि उसकी परचून की दुकान पर बीते दिवस मुहल्ले के अरुण व रंजीत ने उनके पुत्र अनुज से सिगरेट उधार मांगी तो आरोपियों ने गंदी-गंदी गालियां देकर दुकान का सामान तहस-नहस करने के साथ अनुज के सिर में ईंट मा दी जिससे उसका सर फट गया। इस पर भी आरोपियों ने एक दिन बाद फिर करन, पंकज,सुनीता के साथ बेटे अनुज की पिटाई कर दी। कोतवाली पुलिस ने पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस