उझानी बदांयू 10 मई। नगर के पंडित वंशीधर स्कूल में मातृ दिवस का भाव पूर्ण आयोजन एवं विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विद्यालय के छोटे छोटे बच्चों ने अपनी प्यारी माताओं के सम्मान में हृदयस्पर्शी भाषण दिए तथा कार्ड बनाए इस अवसर पर बच्चों ने माँ के प्रेम और महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए विद्यालय की प्रधानाचार्या रूपा शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि माँ का स्थान जीवन में सर्वोपरि है और ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी माँ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करते हैं उन्होंने सभी माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएँ दी इस अवसर पर प्रबंधक अवनीश कुमार शर्मा ने बच्चों को अपनी माँ के प्रति कर्तव्यों के लिए जागरूक किया।


















bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



