8:18 am Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

जनता ना रास आई, इसलिए कुर्सी ना हाथ आई ?

बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
राजनीति में कुछ लोग इस कारण चर्चा का केद्रविंदु बन जाते हैं क्योंकि उनको किसी चुनाव में सफलता नहीं मिल पाती है और उनके बारे में आम धारणा यह हो जाती है कि इनके नसीब में किसी सदन में प्रवेश कराने वाली रेखा नहीं है। जनपद की राजनीति में कुछ लोग तो ऐसे हैं जो धमाकेदार तरीके से राजनेतिक पारी खेलने को राजनीति के स्टेडियम में उतरे और चुनाव में सफलता ना मिलने के बाद राजनीति स दूर हो गए जबकि कुछ लोगों ने पारिवारिक विरासत को लेकर राजनेतिक पारी शुरू करने की राह बनाने की कोशिश की, विधानसभा और लोकसभा चुनाव में लगभग सभी राजनेतिक दलों का सहारा लिया लेकिन जनता की अदालत में उनको सफलता नहीं मिली जबकि कुछ लोग एक दल में रहे और कई बार चुनाव मैदान में उतरे पर जनता ने उनको कुर्सी पर बैठने का मौका नहीं दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस