10:44 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी एसएसपी का आदेश बेअसर -लाइन हाजिर होने के चार दिन बाद भी सिपाही कछला चौकी पर तैनात

बदायूं 23 अप्रैल। कुत्तों से लाश नुचवाने वाले आरोपी सिपाहियों ने सीओ की जांच में दोषी पाए जाने पर एसएसपी द्वारा लाईन हाजिर किऐ दोनों सिपाहियों ने चार दिन बाद भी पुलिस लाइन में आमद नहीं कराई। बदस्तूर कछला चौकी पर मौजूद हैं, बताते हैं कि राजनैतिक आकाओं की शरण की वजह से एक छुट्टी पर तो दूसरा ड्यूटी कर रहा है। ज्ञात रहे कि सिपाही छोटू भार्गव व विकास बैंसला सीओ शक्ति सिंह की जांच में दोषी पाऐ जाने पर दोनों को एसएसपी डॉ ब्रजेश कुमार सिंह द्वारा लाइन हाजिर किया गया। कछला चौकी पर ही तैनाती रखने को अब दौनो ने राजनीतिक आकाओं की चरण वंदना करना शुरू कर दिया। उसी का नतीजा है कि छोटू भार्गव छुट्टी पर चला गया वही बैंसला चौकी पर तैनात हैं। ज्ञात रहे कि 16 अप्रैल को कछला में मिले एक अज्ञात शव को पोस्टमार्टम हाउस पर दोनों सिपाहियों की लापरवाही के चलते कुत्तों द्वारा शव को नोचते हुए वीडियो वायरल हुआ। उसी में जांच सीओ शक्ति सिंह को सोंपी गई। जांच में दोषी पाए जाने पर दोनों को लाईन हाजिर किया गया, मगर आज चार दिन बीतने के बाद भी उन्होंने लाइन में आमद नहीं कराई, सफाई देते हुए कछला चौकी इंचार्ज ने कहा कि वह भी छुट्टी से आऐ है,अब दोनों को रिलीव कर दिया जाऐगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.