2:31 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

कम्प्यूटर प्रशिक्षण की प्रयोगात्मक परीक्षा में खेल, पैसे नही तो बच्चे कर दिए फेल ?

बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
शहर के विभिन्न कम्प्यूटर केंद्रोें से ओ लेकिल प्रशिक्षण करने वाले बच्चों की प्रेक्टिकल परीक्षा में केंद्र स्वामी पर बच्चों से पैसे लेकर मनमाने अंक देने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार अब तक कम्प्ष्ूटर की ओ लेविल परीक्षा जिस केद्र पर होती थी उसी पर प्रयोगात्मक परीक्षा हुआ करती थी। आरोप है कि इस बार कम्प्यूटर शिक्षा प्रशिक्षण देने के एक केंद्र संचालक ने मिलीभगत करके प्रयोगात्मक परीक्षा पूर्व नियमों को दरकिनार करके अपने केंद्र पर करा ली और आरोप है कि इसी के चलते प्रयोगात्मक परीक्षा देने वाले बच्चों से अवैध रूप से धन उगाही की गई।
इस मामले को लेकर प्रयोगात्मक परीक्षा केंद्र संचालक वेद सर का मोबाइल फोन तमाम प्रयास के बावजूद नहीं उठा और ना ही उनके द्वारा मैसेज का कोई जवाब दिया गया जिसके चलते उनका पक्ष नहीं मिल पाया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.