4:15 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी सीएचसी को मिली 5 एंबुलेंस केन्द्रीय राज्यमंत्री ने झंडी दिखा किया रवाना

उझानी बदायूं 15 अप्रैल। उझानी के सरकारी अस्पताल ( सीएचसी ) को स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने को प्रदेश सरकार से 5 एंबुलेंस मिलीं जिन्हें आज केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा व पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने रिविन काटने के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एंबुलेंस उद्घाटन के मौके पर पहुंचे बीएल वर्मा व विमल कृष्ण अग्रवाल को चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजकुमार गंगवार,डाॅ प्रभाकर मिश्रा ने बुके देकर स्वागत किया। केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार का एक ही मकसद है हर तबके तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचे। इस मौके पर भाजपा नेता प्रभात राजपूत, हर्षवर्धन राजपूत ,भाजपा नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी, निखिल अग्रवाल, मोहित राज शर्मा, राहुल शंखधार, राजीव गोयल,पवन वार्ष्णेय संदीप सक्सेना, विवेक राष्ट्रवादी, नथन सिंह,पंकज आदि मौजूद रहे।——————————*—– राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.