9:05 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

प्राइवेट काॅन्वेंट की तर्ज पर परिषदीय स्कूलों में भी लगेंगे समर कैंप

*******। बदांयू 15 अप्रैल।परिषदीय स्कूलों के बच्चे भी गर्मियों में प्राइवेट कॉन्वेंट स्कूल की तरह समर कैंप में आंनद लेंगे। 20 मई से 15 जून तक चलने वाले समर कैंप में बच्चे खेलकूद के साथ जीवन कौशल का ज्ञान भी हासिल करेंगे। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देश के बाद जिले में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

जिले के सभी परिषदीय स्कूलों में 20 मई से 15 जून तक विशेष समर कैंप लगेंगे। कैंप में छात्र-छात्राओं को पौष्टिक आहार देने की भी तैयारी की गई है। इसके पीछे सरकार का उद्देश्य बच्चों में बचपन से ही जीवन कौशल विकसित करना है। शिविर प्रतिदिन सुबह 1.30 घंटे आयोजित होंगे। इस शिविर से बच्चों की नेतृत्व क्षमता का विकास किया जाएगा।

एमडीएम में मिलेगा गुड़ और चने के साथ रामदाना
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित होने वाले इन समर शिविरों में विशेष एमडीएम की भी व्यवस्था की गई है। बच्चों को गुड़-चना, रामदाना और बाजरे के लड्डू जैसे पौष्टिक आहार भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
शासन व माध्यमिक शिक्षा विभाग से प्रदेश के सभी बीएसए को आदेश दिए गये है। कि समरकेम्प की तैयारियां कर ली जाए।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.