1:34 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी भाजपा कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर पार्क, सब्जी मंडी में लगाई झाडू।

उझानी बदायूं 13 अप्रैल। भाजपा के सेवा स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत कार्यकर्ताओं ने आज सुबह सब्जी मंडी व आंबेडकर पार्क में हाथों में झाड़ू उठाकर सफाई की व लोगों को साफ सफाई के लिए प्रेरित किया। कहा अगर सभी लोग साफ सफाई का ध्यान से पालन करें तो बीमारियां दूर भागती है। आज सुबह भाजपा के नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं में जिला केन्द्रीय उपभोक्ता समिति के अध्यक्ष प्रभात राजपूत, युवा नेता हर्षवर्धन राजपूत, पूर्व नगराध्यक्ष अखिल अग्रवाल, राहुल शंखधार, राजीव गोयल, पवन वार्ष्णेय, श्री मती सुमन रानी,देवेश गुलाठी, संदीप सक्सेना, अभिषेक जैन, राकेश वाल्मीकि,विशन कुमार वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.