7:32 pm Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

डबल इंजन सरकार की योजनाओं ने बदल दी देश व प्रदेश की तस्‍वीर – अरुण सिंह

डबल इंजन सरकार की योजनाओं ने बदल दी देश व प्रदेश की तस्‍वीर – अरुण सिंह

डबल इंजन की सरकार ने शहर से लेकर गांव तक खोले तरक्‍की और खुशहाली के द्वार – अरुण सिंह

राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने लाभार्थियों का किया अभिवादन, इस दौरान लाभार्थी हुए भावुक।

बदायूं :- भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री/ राज्यसभा सांसद अरुण सिंह के जनपद बदायूं की सीमा में प्रवेश करते ही जरीफनगर, कौल्हाई, मुजरिया, हजरतगंज, सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता के आवास पर भव्य स्वागत ढोल-नगाड़े, और फूल माला से स्वागत किया गया।

भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस पर गांव चलो अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने हजरतगंज बूथ संख्या 262 पर छ: घण्टे का प्रवास किया। उन्होंने बूथ समिति की बैठक की और कहा पार्टी के बूथ पर होने वाले छ: वार्षिक कार्यक्रम में जनता की सहभागिता कराएं। बूथ पर निरन्तर प्रत्येक माह मन की बात सुनें। पार्टी के कार्यकर्ता मोदी व योगी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को अधिक से अधिक दिलाएं।

गांव चलो अभियान के तहत शिव मंदिर पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया।
कार्यकताओं द्वारा निकाली गई शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

अभियान के अंतर्गत मोदी व योगी सरकार के लाभार्थियों से सम्पर्क व संवाद किया, उन्होंने लाभार्थियों का अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर अभिवादन किया, लाभार्थी हुए भावुक।

गांव चलो अभियान के तहत आयोजित ग्राम चौपाल को भी संबोधित किया।
ग्राम चौपाल में राष्ट्रीय महामंत्री/ राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने कहा गांव चलो अभियान के तहत में हजरतगंज में आया हूं। उन्होंने कहा मोदी व योगी सरकार ने बिना जातिवाद, बिना भेदभाव पूरा पारदर्शी तरीके से हर योजना का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया है। जनता में मोदी व योगी के प्रति बहुत संवदेनशीलता है। सपा सरकार के समय प्रदेश में गुंडाराज, भ्रष्टाचार, लूट, हत्या, डकैती चरम सीमा पर थी लेकिन डबल इंजन सरकार ने प्रदेश को भयमुक्त सुशासन दिया है। डबल इंजन सरकार की योजनाओं पीएम जनधन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, उज्ज्वला योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर नल योजना, प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना ने देश व प्रदेश की तस्वीर बदल दी और शहर से लेकर गांव तक खुशहाली और तरक्की के द्वार खोले हैं।

क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य ने कहा भाजपा सरकार ने गरीब, युवा, किसान और महिलाओं को सीधे अपने से जोड़ा है। उनको सभी प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। पूर्ववर्ती सरकारों में योजनाओं का लाभ केवल कागजों में ही सीमिट कर रह गया था, लेकिन आज धरातल पर पात्रों को लाभ मिल रहा है।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा गांव चलो अभियान में कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर दस्तक दी है, लाभार्थियों द्वारा सरकार की खूब सराहना की जा रही है। कोई घर ऐसा छूटेगा नहीं, जहां भाजपा कार्यकर्ता न पहुंचे।

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा भाजपा सरकार में खूब काम हुआ है, पहले लोग योजनाओं को लाभ लेने के लिए इधर उधर भटकते थे, अब भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर योजनाओं की जानकारी देकर लाभ दिला रहे हैं।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, मोहित तोमर, अजय तोमर, आनन्द मिश्रा, योगेश पाल, राजेश सिंह झंडू भैया, जगदीश लोनिया, सत्यवीर सिंह, उदयवीर दिवाकर, केपी लोधी, उदयप्रताप सिंह, हर्ष वर्धन सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस