1:53 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी में गर्मी शुरू होते ही लो वोल्टेज और ट्रिपिंग का खेल शुरू

उझानी बदायूं 11 अप्रैल।

गर्मी शुरू होते ही लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग के बीच अघोषित कटौती का सिलसिला शुरू हो गया है। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने लो- वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
उझानी विद्युत केंद्र से जुड़े कस्बे और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की समस्या शुरू हो गई है। स्थिति ये है कि हर घंटे में ट्रिपिंग हो रही है। लो-वोल्टेज की वजह से विद्युत उपकरण भी नहीं चल पा रहे हैं। शेड्यूल के हिसाब से बिजली न मिलने से सिंचाई कार्य भी प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा दिनभर ट्रिपिंग होती रहती है। ग्रामीण इलाकों में पांच से छह घंटे की कटौती की जा रही है। लोगों का कहना है कि अभी से बिजली की किल्लत शुरू हो गई है। आगामी समय में गर्मी अपने चरम पर होगी तब लोगों को कैसे राहत मिलेगी। विभाग को बिजली समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रयास करना चाहिए।


———————————

गर्मी शुरू होते ही बिजली कटौती और ट्रिपिंग की समस्या शुरू हो गई है। 24 घंटे में पांच से छह घंटे तक बिजली गुल रहती है। शेष समय ट्रिपिंग बनी रहती है। -संजीव कुमार उझानी।——————————– विभाग बिजली समस्या से निजात दिलाने का दावा करता है, लेकिन धरातल पर स्थिति खराब है। लो-वोल्टेज की वजह से विद्युत उपकरण नहीं चल पा रहे हैं।-सुरेश चंद्र मोहल्ला साहूकारा उझानी।————————————————-
ग्रामीण क्षेत्र में छह से सात घंटे तक की कटौती अभी से होने लगी है। ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। बिजली व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। -सुनील सोलंकी,नरऊ।—————————- राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.