1:55 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी में बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, बालक की मौत पिता घायल

उझानी बदांयू 25 मार्च। बरेली मथुरा हाइवे पर आज दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें 3 बर्षीय बालक की मौत हो गई वहीं पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार मूसाझाग थाने के गांव मनकापुर निवासी सुनील 35 अपनी पत्नी गंगा 30 पुत्र रूद्राक्ष 3 व बेटी तान्या 6 के साथ बाइक से अपनी ससुराल कछला क्षेत्र के गांव लक्ष्मी नगला जा रहा था। कि मंडी समिति के पास सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक पर आगे बैठा रूद्राक्ष 3 उछलकर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं सुनील के भी गंभीर चोटें आई। गंगा व तान्या के भी हल्की-फुल्की चोट आई। बाइक को ट्रक से टकराते ही आसपास के लोगों ने दोडकर ट्रक को पकड लिया सूचना पर पहुंचे एसआई प्रताप सिंह ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां डाॅ आकांक्षा ने रूद्राक्ष को मृत घोषित करते हुए, गंभीर घायल सुनील को राजकीय मेडिकल कालेज रेफर कर दिया वहीं गंगा व तान्या की मरहम-पट्टी कर यहीं उपचार दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.