12:46 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

तेज धूप के साथ चली हवा, गिर रहीं गेहूं व सरसों की फसलें

उझानी बदांयू 19 मार्च।

पिछले तीन दिनों से मौसम किसानों के विपरीत चल रहा है। सोमवार सुबह से निकली तेज धूप और 20 से 25 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही हवा फसलों के लिए नुकसानदायक साबित हो रही है। आम का बौर लगातार झड़ रहा है। गेहूं और सरसों की फसल गिर रही है। हालात यही रहे तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ जाएगा।

सोमवार दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। इसके बाद हवा चलना शुरू हो गई। देखते ही देखते हवा की रफ्तार 20 से 25 किमी प्रति घंटे तक जा पहुंची। आम के बौर से लदे पेड़ देख गदगद हो रहे बागवान के माथे पर हवा ने चिंता की लकीरें खींच दी हैं।

इस बार बौर काफी अच्छा आया था, लेकिन लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव से करीब 20 प्रतिशत बौर टूट चुका है। हालात यही रहे तो फसल तैयार होने से पहले किसानों को घाटा हो जाएगा। इसके अलावा जिन क्षेत्रों में तेज हवा चल रही है वहां गेहूं, सरसों, मसूर व अन्य फसलों के पौध गिर रहे हैं। इससे उत्पादन पर असर पड़ जाएगा।
————-
गेहूं और सरसों की फसल को मौसम में उतार-चढ़ाव से नुकसान हो रहा है। किसान जल्दी-जल्दी फसल काट रहे हैं, लेकिन जहां फसलें तैयार नहीं हैं, वहां अधिक समस्या है। महावीर सिंह नरऊ।
————–

कई खेतों में हवा के कारण फसल गिर गई है। अब मौसम में सुधार होने तक इंतजार किया जाएगा, तभी फसल की कटान हो पाएगा, अन्यथा नुकसान अधिक होगा। किसान रामनाथ नरऊ।————-**-***–
कृषि वैज्ञानिक बताते हैं कि
हवा और तापमान में बदलाव से गेहूं, सरसों, आम, मसूर, चना, मटर को अधिक नुकसान है। किसान फिलहाल खेतों की सिंचाई करने से बचें। पानी होने पर फसल तेजी से गिरेंगी और उत्पादन कम होगा।———————- राजेश वार्ष्णेय एमके


विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.