4:48 pm Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी पुलिस ने बांछित किडनेपर को दबोचा

उझानी बदांयू 4 मार्च। कोतवाली पुलिस ने 21-10-24 को कोतवाली क्षेत्र के गांव रोशननगर के ओमप्रकाश व राजू सिंह को आलू दिलाने के बहाने बुलाकर उनका अपहरण कर फिरौती मांगी थी। कोतवाली पुलिस ने दो दिन बाद छापा मारकर दोनों को किडनेपरों के चंगुल से बचाकर एक अभियुक्त मोनू त्यागी निवासी हापुड़ को कार सहित पकड कर जेल भेज दिया था।बाकी भागने में सफल हुए थे। उन्ही में शामिल अक्षय कुमार पुत्र मेघसिंह निवासी मयूर बिहार गाजीपुर दिल्ली को पकड कर जेल भेज दिया है। बांछित अभियुक्त को पकड़ने वाली टीम में क्राइम इंस्पेक्टर नरेश कुमार, देवेन्द्र सिंह,अतेन्द्र कुमार व रोहित कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस