4:18 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी में गैस गीजर से बेहोश बेटी को देख मां सहित चार बैहोश।

उझानी बदायूं 26 फरवरी।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोतम पुरी निवासी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के फालोअर मनोहर की पुत्री कंचन 25 आज बाथरूम में नहाने गयी । काफी देर तक बाथरूम से बाहर ना आने पर परिजनों ने दरवाजा खटखटाया आवाज ना आने पर परिजनों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया, देखा कि कंचन बाथरूम में बेहोश पड़ी है व गैस गीजर खुला हुआ है। परिवार के लोगों ने बैहोश कंचन को उठा कर बेड पर लिटा दिया। बहन कंचन को बेहोश देख उसका भाई यश कुमार भी बेहोश हो गया। दोनों को बेहोश होता देख उनकी मां माँ गीता देवी बेहोश हो गयी गीता देवी के बेहोश होने के लगभग 05 मिनट बाद उसका भतीजा टीनू भी बेहोश हो गया जिससे घर में कोहराम मच गया। मनोहर ने मोहल्ले वालों की मदद से सभी को आनन-फानन में राजकीय मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया। जहाँ पूरे दिन उपचार चलने के बाद चिकित्सकों ने आज शाम सभी को डिस्चार्ज कर दिया। सभी के स्वस्थ्य होकर वापस आने पर मोहल्ला वासियों ने ईश्वर का धन्यवाद दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.