1:29 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा की छवि को फेसबुक से ठेस पहुंचाने की कोशिश, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

।********– उझानी बदांयू 26 फरवरी। केन्द्रीय राज्यमंत्री माननीय बीएल वर्मा की छवि को फेसबुक वॉल से धूमिल करने की कोशिश करने में भाजयुमोर्चा के मंडल अध्यक्ष विवेक राष्ट्रवादी ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली पुलिस तीनों की तलाश में जुट गई है। भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष विवेक राष्ट्रवादी ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि शाक्य मनवीर व रूपेश शाक्य ने अपनी फेसबुक वॉल पर केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया, जो निंदनीय है। वही उनके दोस्त गोरव ने रील बनाकर उसका प्रचार कर एक धृणित कार्य किया है। इसकी वजह से भाजपा के कार्यकर्ताओं व श्री वर्मा के समर्थको में भारी रोष व्याप्त है। कोतवाली पुलिस ने नामजद तीनों की तलाश का जिम्मा इंस्पेक्टर क्राइम नरेश कुमार को सोंपा है। वही कोतवाली प्रभारी नीरज मलिक का कहना है कि केन्द्रीय राज्यमंत्री पर टिप्पणी करने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। कानून संगत कारवाई अमल में लाई जाएगी।———————————- राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.