5:21 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी – उधार लिए रुपए वापस ना देना पड़े, गवाह को मारपीट कर घायल किया पिता पुत्र नामजद

।***** उझानी बदायूं 22 फरवरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सकतपुर निवासी पप्पू सिंह पुत्र पंजाबी सिंह ने गांव के ही पिंटू व उसके पिता राजवीर पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया है। दर्ज रिपोर्ट में लिखा है कि गांव के बबलू से पिंटू ने 25 हजार रुपए मेरे सामने उधार लिए अब वापस देने में आना-कानी कर रहा है। गांव में पंचायत होने पर पिंटू ने रूपये उधार लेना भी माना। तभी से बाप-बेटे दुश्मनी मानने लगे। बीते दिनों दोनों पिता-पुत्र ने घेरकर मारा-पीटा जिससे उसे गंभीर चोटें आई। पुलिस ने मेडीकल परीक्षण करा कर रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.