4:15 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी के पं वंशीधर मेमोरियल अकादमी में खेलकूद प्रतियोगिताएं ,भाला फेंक में गिरीश व अंशी प्रथम

।*****/ उझानी बदायूं 17 फरवरी। आज पं बंशीधर मैमोरियल अकादमी में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताऐ आयोजित की गई। खेलों का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक अवनीश कुमार शर्मा व प्रधानाचार्या रूपा शर्मा द्वारा फ़ीता काटकर किया गया ।
खेल के प्रथम दिन भाला फेंक व गोला फेक प्रतियोगिता कराई गई जिसमें कक्षा छह सात व आठ के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
भाला फेंक में छात्रों में प्रथम स्थान पर गिरीश, द्वितीय स्थान पर विवेक, तृतीय स्थान पर तबरेज़ रहे। तथा छात्राओं में प्रथम स्थान पर अंशी द्वितीय स्थान पर लक्ष्मी तथा तृतीय स्थान पर आयुषी रही।
गोला फेंक प्रतियोगिता में छात्रों में अभिषेक प्रथम स्थान इरफ़ान द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर राहुल व विवेक रहे । छात्राओं में प्रथम स्थान पर गुलसबा तथा द्वितीय स्थान पर ऑचल व समरीन तथा फरहीन तथा तृतीय स्थान पर कोमल रही। खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न कराने में विद्यालय के समस्त शिक्षक व शिक्षिकाओ का विशेष सहयोग रहा।———————— राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.