8:25 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी पं बंशीधर अकादमी के छात्र छात्राओं ने किया रेलवे स्टेशन का शैक्षिक भ्रमण

उझानी बदायूं 15 फरवरी।पंडित वंशीधर मेमोरियल अकादमी के कक्षा सात तथा कक्षा आठ के छात्र छात्राओं को रेलवे स्टेशन के शैक्षणिक भ्रमण किया । जहाँ पर बच्चों को स्टेशन अधीक्षक द्वारा रेलवे के उपकरणों में सिंगनल, ट्रेन को क्रास कराना, रेलवे फाटक को बंद करने के बारे में बताया। वही छात्र छात्राओं को रेलवे के नियमों की जानकारी दी गई।
छात्र छात्राओं ने वाणिज्य अधीक्षक से ट्रेन के टिकट वितरण व रिजर्वेशन के बारे में भी जानकारी जुटाई।विद्यालय के प्रबंधक अवनीश कुमार शर्मा का मानना है कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण द्वारा बच्चों की जानकारी में वृद्धि होती है तथा बच्चों का बौद्धिक विकास होता है । विद्यालय के इस भ्रमण में अध्यापकों में उत्तम शर्मा ,शिवम शर्मा व रोहित सक्सेना का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.