1:37 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी साप्ताहिक बंदी में खुले रहे बाजार, श्रमिक परेशान

उझानी बदांयू 12 फरवरी।
शहर में बुधवार का दिन साप्ताहिक बाजार बंदी के लिए निर्धारित है, लेकिन बुधवार को बाजार पूरी तरह खुले नजर आए। दुकानों पर काम करने वाले श्रमिक साप्ताहिक अवकाश न मिलने से परेशान रहते हैं। जबकि जिम्मेदार अधिकारी आदेश का पालन कराने के लिए नहीं निकलते हैं।

जनपद के सभी कस्बों के लिए साप्ताहिक बंदी के दिन शासन ने निर्धारित किए हैं। बुधवार को शहर में बंदी का दिन तय है, लेकिन यहां महीनों से साप्ताहिक बंदी का पालन नहीं हुआ। बाजार अन्य दिनों की तरह ही खोला जा रहा है। अवकाश न मिलने से श्रमिकों को परेशानी उठानी पड़ रही है, जो व्यापारी बंदी का पालन करना भी चाहते हैं, वो भी प्रतिस्पर्धा के चलते अपनी दुकानों को बंद नहीं कर पाते हैं। बुधवार को रेलवे रोड,कछला रोड, बिल्सी रोड, शापिंग सेंटर, बदायूं रोड आदि शहर के प्रमुख बाजार पूरे दिन सामान्य रूप से खुले दिखे।————————————–

साप्ताहिक बंदी से श्रमिकों को एक दिन अपने घरेलू कार्यों के लिए मिलेगा। वह अपने कार्यों को निपटा सकेंगे। बाजार बंदी का पालन सख्ती से कराया जाए। श्रमिक मजबूरी में बंदी में कार्य करता है। – केशव गर्ग , व्यापारी
——————————————-

साप्ताहिक बंदी का सख्ती से पालन कराया जाए। पूर्व में बाजार बंद रहता था लेकिन अब कई महीनों से लगातार काम करना पड़ रहा है। घरेलू काम भी नहीं कर पाते और शरीर को आराम भी नहीं मिलता। -रामू , श्रमिक

शहर में बुधवार को साप्ताहिक बंदी निर्धारित है। अगर बाजार में दुकानें खुली मिलती हैं तो ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। – सतेन्द्र मिश्रा ,श्रम परिवर्तन अधिकारी बदायूं।———————————- राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.