11:51 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

राशन लेने गई पत्नी हुई गायब, पति ने लिखाई गुमशुदगी

राशन लेने गई पत्नी हुई गायब, पति ने लिखाई गुमशुदगी

बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव बैरमई बुजुर्ग से 13 दिन पहले लापता हुई एक विवाहिता का अभी तक पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। जिससे परिवार के लोग काफी दुखी है। मिली जानकारी के मुताबिक नेमसिंह पुत्र सेवाराम ने पुलिस के दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि उसकी 30 वर्षीय पत्नी सीमा बीती आठ जनवरी की दोपहर करीब 11 बजे से घर से राशन लेने के लिए निकटवर्ती गांव गुधनी को गई थी। जो शाम तक वापस नहीं लौटी तो परिवार के लोग चितिंत हो गए। उन्होनें सीमा को अपनी रिश्तेदारी में काफी तलाश किया, मगर उसका को सुराग नहीं लगा। जिसके बाद उसने इसकी गुमशुदगी दर्ज कराकर पुलिस ने उसकी तलाश कराए जाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.