10:10 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर खतरे में डाल रहे लोगों की जान

।*****—————————————-उझानी बदायूं 17 जनवरी।
ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियां भरकर चालक फर्राटा भर रहे हैं। सवारियों की जान को खतरा बने इन ऑटाे पर किसी तरह की रोकटोक नहीं है।

ऐसे ऑटो कस्बा के हर चौराहे पर संचालित स्टैंड पर देखने को मिलते हैं। इन निरंकुश ऑटो चालकों को न तो कानून का भय है और न ही सवारियों की जान की परवाह। कस्बा में अवैध रूप से बरी बाईपास, गौशाला रोड , रेलवे फाटक, बदायूं बस स्टैंड, बदायूं बाईपास,पर वाहन स्टैंड बना लिए गए हैं। यहां से क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर धड़ल्ले से ऑटो चल रहे हैं। क्षेत्र में ऑटो से सड़क दुर्घटनाओं में काफी लोग चोटिल हो चुके हैं। कुछ जान भी गंवा चुके हैं। फिर भी बेलगाम ऑटो पर कार्रवाई नहीं होती है।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि ऑटो में सवारी बैठाने को लेकर चालक सवारियों की खींचतान करते हैं। आपस में झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। नाबालिग भी धड़ल्ले से ऑटो चलाते नजर आते हैं। यातायात निरीक्षक एसके त्यागी ने बताया कि क्षमता से अधिक सवारियां भरकर चलने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ जल्द ही अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।—–***—- राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस